प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:29

Fruits For Platelets: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जरूर करें इन फलों का शामिल, नही होगी प्लेटलेट्स की कमी :-

Fruits For Platelets: शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने पर कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स लेवल तेजी से कम होती है। ऐसे में कुछ फल को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी प्लेटलेट्स लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

Fruits For Platelets: डेंगू और मलेरिया होने की वजह से पीड़ित व्यक्ति की प्लेटलेट्स कम होने लगती है। ऐसे में अगर समय पर प्लेटलेट्स को न बढ़ाया जाए तो ये आगे चलकर जानलेवा भी साबित हो सकता है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से घटती है, जो सबसे बड़ी समस्या का कारण होती है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर दांतों और मसूड़ों में खून निकलना, पेशाब से खून निकलने जैसे लक्षण व्यक्ति के शरीर में दिखने लगते हैं। लेकिन इस समस्या से राहत दिलाने में कुछ फल आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे फल भी है जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं फल के बारे में जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल :-

1. पपीता
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साथ ही पपीता की तरह ही पपीता की पत्तियां प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से प्लेटलेट्स को बढ़ाने तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. कीवी
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स के कम होने की स्पीड को रोकते हैं। साथ ही कीवी में विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

3. चुकंदर
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।

4. आंवला
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला में पाए जाने वाले गुण प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info